फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के शक में 7 वर्षीय मासूम को पेड़ से उल्टा बांधकर पीटा

Sun, 24 Apr 2016 03:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा

सार

  • कपड़े उतारकर जमकर पीटा, करंट भी लगाया
  • थाने में दी शिकायत, लेकिन नहीं हुई सुनवाई
  • बाद में दुकान में ही मिला आरोपी का मोबाइल
विज्ञापन
मासूम को पेड़ से उल्टा बांधकर पीटा - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव छीतरिया का पुरा में सात वर्षीय भानू प्रताप को मोबाइल चोरी के शक में टेंट मालिक बाइक पर उठाकर ले गया। इसके बाद पेड़ से उल्टा बांधकर यातनाएं दीं। लाठी से उसकी पिटाई लगाई। इससे बालक की हालत बिगड़ गई। बाद में उसे घर के पास छोड़ गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छीतरिया का पुरा, मौजा नगरचंद निवासी रामचरन का बेटा भानू प्रताप कक्षा तीन में पढ़ता है। शुक्रवार शाम को वह घर के पास खेल रहा था। रामचरन ने बताया कि गांव ककरीली के प्रेम सिंह के बेटे अवधेश की उनके गांव में टेंट की दुकान है। शुक्रवार को अवधेश दुकान के बाहर तख्त पर मोबाइल रखकर टेंट लगाने चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो मोबाइल न मिलने पर भानू पर चोरी का शक जताया। उससे पूछताछ करने लगा।

आरोप है कि भानू ने मना किया तो उसे शाम चार बजे अपने साथी के साथ बाइक पर उठाकर ले गया। गांव से कुछ दूर ले जाकर पेड़ से उल्टा बांध दिया। कपड़े उतारकर जमकर पीटा। करंट भी लगाया। बाद में गांव के बाहर छोड़कर चले गए। भानू ने किसी तरह घर पहुंचकर जानकारी दी। भानू की हालत इस कदर बिगड़ गई कि वह चल भी नहीं पा रहा है। घरवालों ने थाना फतेहाबाद में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शनिवार को पिता उसे गोद में लेकर एसएसपी आफिस आए। उन्होंने एसपीआरए पूर्वी डा. अखिलेश नरायन से शिकायत की। इसके बाद थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन वह फरार है। बालक का मेडिकल कराया गया है।

दुकान में ही मिला मोबाइल
रामचरन ने बताया अवधेश का मोबाइल दुकान में ही रखा था। एक ग्राहक मोबाइल को तख्त पर पड़ा देखकर दुकान के अंदर रखकर चला गया था। बाद में मोबाइल भी मिल गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें