फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा के जाजपुर में सड़क दुर्घटना, पश्चिम बंगाल के सात लोगों की दर्दनाक मौत

Sat, 25 Feb 2023 12:06 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसपी ने कहा, 'हमने मृतकों के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है और वे जाजपुर के रास्ते में हैं। सभी मृतक व्यक्ति पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।'
विज्ञापन
7 people from West Bengal killed in road mishap in Odisha's Jajpur - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के जाजपुर जिले में शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां एक खड़े ट्रक से मिनी ट्रक भिड़ गई। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी सात लोग पश्चिम बंगाल के थे। जाजपुर के पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एसपी ने कहा, 'हमने मृतकों के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है और वे जाजपुर के रास्ते में हैं। सभी मृतक व्यक्ति पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।' जाजपुर के कलेक्टर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। धर्मशाला पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि पोल्ट्री सामान लेने के लिए कोलकाता से भुवनेश्वर जा रही मिनी ट्रक एनएच-16 पर नेउलपुर इलाके में खड़े ट्रक से शनिवार तड़के कोहरे के कारण टकरा गया। इसके चलते मिनी ट्रक में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें