फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Word: नए शब्दकोष 'इंडिया इन फ्यूचर टेंस' शामिल होंगे 47 नए शब्द, न्यू वर्ड्स फॉर 2047 श्रेणी में रखा गया

Thu, 12 Dec 2024 05:08 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शब्दकोश में हाइलाइट किए गए अन्य शब्दों में गेमिफिकेशन, जेंडर बॉन्ड्स, हेरिटेज हब, दीर्घायु अर्थव्यवस्था, न्यूरोक्यूर, ऑस्मोटिक ऊर्जा, प्लास्टिवोर, रोबोकेयर और जुगाड़ शामिल हैं।
विज्ञापन
शब्दकोष। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लू कार्बन, कल्चरनॉमिक्स, डिजिटल नोमेड, 15 मिनट सिटी और फ्लॉक्स उन 47 नए शब्दों में शामिल हैं जिन्हें 'इंडिया इन फ्यूचर टेंस: 47 न्यू वर्ड्स फॉर 2047' नामक नए शब्दकोष में जगह दी गई है। यह शब्दकोश, उन प्रमुख रुझानों की पहचान करता है जो 2047 में भारत के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रभावी होंगे। इसका उद्देश्य उन मूल्यों को प्रतिबिंबित करना है जो समावेश, स्थिरता और तकनीकी प्रगति के आधार पर देश की यात्रा को परिभाषित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन और ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (सीईईडब्ल्यू) मिलकर इस शब्दकोष को सामने लाए हैं।

विज्ञापन


शब्दकोष के बारे में दी गई जानकारी वाले पेज पर लिखा है, इसे 2047 तक एक मजबूत और समृद्ध भारत को आकार देने के लिए आवश्यक ज्ञान और भाषा के साथ युवा दिमाग को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, हमारे रहने के माहौल और विकसित होते शब्द का वर्णन करने के लिए नई संज्ञाएं, क्रियाएं और वाक्यांश आवश्यक होंगे। शब्दकोश का विवरण, जो

'ब्लू कार्बन' वह कार्बन है जो वायुमंडल से अवशोषित होता है और समुद्र में संग्रहीत होता है। वहीं, 'कल्चरनॉमिक्स' संस्कृति और अर्थशास्त्र का एक मिश्रण है, जो मनोरंजन, भोजन, खेल व अन्य मनोरंजक माध्यमों से संस्कृति का वैश्विक स्तर पर वर्णन करते हैं। इसी प्रकार, डिजिटल नोमेड यानी डिजिटल खानाबदोश वह व्यक्ति है जो खानाबदोश जीवन शैली अपनाते हुए दूर से काम करने के लिए डिजिटल तकनीकों का उपयोग करता है। 15 मिनट सिटी का अर्थ शहर में कहीं भी रहने वाले लोगों के 15 मिनट के दायरे में सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करना है और फ्लॉक्स का अर्थ है दूर-दराज के श्रमिकों के लिए डिजाइन किया गया एक बहुमुखी, ऑन-डिमांड साझा आवासीय परिसर जो अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करता है जो कल्याण और दक्षता को बढ़ाता है।
विज्ञापन


शब्दकोश में हाइलाइट किए गए अन्य शब्दों में गेमिफिकेशन, जेंडर बॉन्ड्स, हेरिटेज हब, दीर्घायु अर्थव्यवस्था, न्यूरोक्यूर, ऑस्मोटिक ऊर्जा, प्लास्टिवोर, रोबोकेयर और जुगाड़ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें