फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: एंबुलेंस और टेंपो की भिड़ंत में चार की मौत, दूसरे हादसे में गई दो लोगों की जान, नौ घायल

Sat, 11 Sep 2021 10:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम में अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
Accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कामरूप (ग्रामीण) जिले के बैहाटा चरियाली में शुक्रवार देर रात टेंपो और एंबुलेंस में भिड़ंत हो गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। एंबुलेंस चालक समेत घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अन्य दुर्घटना में एक वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गई। घटना गोलपारा जिले के दुधनोई थाना क्षेत्र के अमजोंगा की है। 
विज्ञापन


एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा अस्पताल में भर्ती है। वहीं, एक अन्य घटना में गुवाहाटी के सिलपुखुरी इलाके में ट्रक की चपेट में आने से एक अन्य स्कूटर सवार की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें