फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानियों का भरोसा जीतने में इमरान सरकार रही नाकाम, 62 फीसदी लोग नाखुश

Mon, 02 Mar 2020 07:29 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पाकिस्तान के ज्यादातर नागरिकों का मानना है कि उनका देश सही दिशा में नहीं जा रहा है। गैलप के हालिया सर्वे में यह जानकारी दी गई है। सर्वे में कहा गया है कि 62 फीसदी पाकिस्तानियों का मानना है कि देश सही दिशा में नहीं जा रहा है। जबकि 35 फीसदी लोग मानते हैं कि उनका देश सही रास्ते पर है। 

विज्ञापन


सर्वे में जानकारी दी गई है कि 2018 में पाकिस्तान को गलत राह पर मानने वाले 48 फीसदी लोग थे। इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 66 फीसदी नागरिकों के अनुसार, वे इमरान की पीटीआई सरकार के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं, जबकि 59 फीसदी लोगों का मानना है कि सत्तारूढ़ पार्टी का प्रदर्शन पिछली सरकारों की तुलना में खराब है।

इमरान खान की सरकार के प्रदर्शन से तीन में से केवल एक पाकिस्तानी संतुष्ट है। 35 फीसदी पाकिस्तानी ही पीटीआई के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। ब्रेकडाउन के अनुसार, सिंध से केवल 16 फीसदी, बलूचिस्तान से 13 फीसदी, पंजाब से 34 फीसदी और खैबर पख्तूनख्वा से 64 फीसदी लोग सत्तारूढ़ पार्टी के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें