फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Jharkhand; कोरोना संक्रमित महिला के साथ यात्रा करने वाले 60 लोगों की हो रही तलाश

Wed, 01 Apr 2020 04:42 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने वाली मलेशियाई महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जिस डिब्बे में उसने यात्रा की थी उसके लगभग 60 यात्रियों की तलाश जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।
 
विज्ञापन
झारखंड में कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उक्त 22 वर्षीय महिला ने 23 अन्य लोगों के साथ 16 मार्च को ट्रेन से यात्रा की थी। बाद में महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। सोमवार को महिला को अन्य लोगों के साथ शहर की एक मस्जिद में पाया गया और उसे क्वारंटीन कर दिया गया।

विज्ञापन


रांची के जिलाधिकारी ने ट्वीट किया, “ट्रेन संख्या 20840 (नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस) कोच संख्या बी-1; यात्रा की तारीख- 16.03.2020 से 17.03.2020 को रांची पहुंचने वाले सभी यात्री तत्काल सूचना संपर्क करें।”

सूत्रों ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे ने एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों की सूची पहले ही जिला प्रशासन को दे दी है। एक अधिकारी के अनुसार महिला 17 मार्च को 23 लोगों के साथ रांची आई थी जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे।
विज्ञापन


वह एक मस्जिद में रह रही थी जहां प्रशासन ने उन्हें खोज निकाला और पृथक केंद्र में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि सभी 24 व्यक्तियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे और उसमें से महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें