मणिपुर में उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के छह जवान शहीद हो गए। शहीन हाने वालों में सेना का एक अधिकारी भी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल के जवान लैंडमाइन प्रभावित इलाकों की गस्त कर लौट रहे थे।
रविवार को दोपहर करीब 1 बजे चंदेल जिले के जुबी इलाके में पहले से घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने जवानों की टीम पर अचानक हमला कर दिया। हमले में असम राइफल के एक अधिकारी समेत छह जवान शहीद हो गए। हमलावर जवानों से एके47, एलमएजी राइफल और गोलियां लेकर फरार हो गए।हमला करने वाले उग्रवादी संगठन का पता नहीं लग पाया है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है मणिपुर में जवानों की हत्या दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि वे शहीदों के परिजनों के साथ हैं और पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि डीजी असम राइफल्स के प्रवक्ता ने घटना से अवगत कराया। गृह मंत्रालय बारीकी से पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं।
Spoke to DG Assam Rifles who apprised me of situation in Manipur. MHA is closely monitoring & reviewing situation in state: HM Rajnath Singh
— ANI (@ANI_news) May 22, 2016