'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति को दुनिया भर तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपनी कमर कस ली है। आतंकवाद से निपटने के भारत के संकल्प को लोगों तक पहुंचाने और पाकिस्तान के नापाक चेहरे को उजागर करने के लिए भारत दुनियाभर में सात प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है। इन प्रतिनिधिमंडलों में 51 राजनीतिक नेता, सांसद और पूर्व मंत्री शामिल होंगे।