फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim: 16 हजार नए रोजगार सृजित करेगी सिक्किम सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Mon, 05 Jun 2023 02:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक

सार

पश्चिमी सिक्किम में श्रीबदम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में कैंसर के मरीजों को मुफ्त में दवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
Job Tips - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार राज्य की सभी 32 विधानसभा क्षेत्रों में 16 हजार नए रोजगार सृजित करेगी।
विज्ञापन


पश्चिमी सिक्किम में श्रीबदम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि राज्य में कैंसर के मरीजों को मुफ्त में दवाएं दी जाएंगी। तमांग ने कहा कि राज्य सरकार ने 17.52 लाख रुपये की लागत से 11000 घरों के निर्माण को भी मंजूरी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने आधुनिक सुविधाओं से लैस 108 सरकारी स्कूल बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच खेल के मैदानों के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने आगे कहा कि जिला पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के मानदेय में जल्द ही वृद्धि की जाएगी। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें