फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 05 May 2019 06:51 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू हो जाएगा छठे चरण का घमासान, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज भरेंगे हुंकार

विज्ञापन


छह मई को पांचवें चरण का चुनाव खत्म होने के बाद सभी दलों के स्टार प्रचारकों का रुख पूर्वांचल की ओर हो जाएगा। छठवें फेज में जौनपुर, मछली शहर, आजमगढ़, लालगंज एवं भदोही संसदीय सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



15.15 लाख छात्र आज देंगे नीट, फैनी के कारण ओडिशा में परीक्षा स्थगित

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए नीट रविवार को होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ओडिशा को छोड़कर देशभर के अन्य राज्यों में परीक्षा तय समयानुसार आयोजित करेगी। एनटीए की पहली पेपर और पेन आधारित परीक्षा में 15.15 लाख छात्र भाग ले रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



अब सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट सोमवार तक आने की संभावना

सीबीएसई की ओर से 10वी का परिणाम अब मई के दूसरे सप्ताह में आएगा। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम तैयार है, शनिवार तक बोर्ड की रिजल्ट को लेकर होने वाली बैठक नहीं होने से अब बैठक रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को हो सकती है। बैठक के बाद रिजल्ट घोषित हो सकता है।

पढ़ें पूरी खबर..


पांच मोबाइल वॉलेट कंपनियों पर लगा 6.10 करोड़ जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों का उल्लंघन करने पर पांच मोबाइल वॉलेट कंपनियों पर 6.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें से सर्वाधिक 3.05 करोड़ का जुर्माना वोडाफोन एम-पैसा पर लगाया गया है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाले फोनपे, माई मोबाइल पेमेंट लिमिटेड, जीआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और वाई कैश सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

पढ़ें पूरी खबर..


कोलकाता के लिए हर हाल में जीत जरूरी, मुंबई की निगाह शीर्ष दो में बने रहने पर 

प्लेऑफ की रेस में शामिल कोलकाता रविवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में मुंबई के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने में जरा सी भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। उधर मुंबई जीत की लय को जारी रखना चाहेगी क्योंकि इससे उसके 18 अंक हो जाएंगे और उसका नेट रन रेट इस समय पहले स्थान पर काबिज चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर हो जाएगा जिससे उसे फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के दो मौके मिलेंगे। 

पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें