फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में हादसा: अज्ञात वाहन में घुसी तेज रफ्तार मिनी वैन, पांच की मौत, 10 घायल

Sun, 09 Jan 2022 09:23 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, अहमदाबाद

सार

gujarat accident news : धोलका पुलिस के अनुसार घटना शनिवार देर रात हुई। बताया गया है कि तेज रफ्तार मिनी वैन आगे जा रहे किसी वाहन में जा भिड़ी। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद जिले के धोलका कस्बे के पास एक मिनी वैन आगे जा रहे एक अज्ञात वाहन में जा घुसी। भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। मिनी वैन सवार लोग वडोदरा से बोटाड जिले में स्थित एक मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

विज्ञापन

धोलका पुलिस के अनुसार घटना शनिवार देर रात हुई। बताया गया है कि तेज रफ्तार मिनी वैन आगे जा रहे किसी वाहन में जा भिड़ी। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। 
मरने वालों में वैन का चालक भी शामिल है। पुलिस उस वाहन की तलाश कर रही है, जिसमें वैन घुसी थी। मृतकों की उम्र 27 से 48 साल के बीच है। उनकी शिनाख्ती के प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें