फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडेमान-निकोबार द्वीप में भूकंप के तगड़े झटके

Tue, 14 Mar 2017 01:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडमान निकोबार द्वीप में आज सुबह 8:21 पर भूकंप के तगड़े झटके महसूस किये गए। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केन्द्र निकोबार द्वीप में करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई।
विज्ञापन


इस दौरान किसी की भी मौत या अन्य नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, बताया जा रहा है कि ये झटके इतने शक्तिशाली नहीं थे कि सुनामी की चेतावनी दी जाए।

बता दें भारत में सुनामी की चेतावनी देने के लिए सुनामी चेतावनी केन्द्र है, जो जरुरत पड़ने पर राज्यों और पड़ोसी तटीय देशों को अलर्ट भेजता है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में भी आज सुबह करीब 5:48 पर 3.6 तीव्रता भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें