फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: लातूर में महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक से 49 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 05 Sep 2022 10:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक बैंक में चोरी हो गई। शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
बैंक में चोरी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के लातूर में महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक में चोरी की घटना सामने आई है। शिरुर अनन्तपाल के एक पुलिस अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह ये घटना सामने आई। इसके बाद बैंक के शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने ये भी बताया कि बैंक से 27 लाख रुपये नकद और 22 लाख रुपये के गहने चोरी हुए हैं। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लातूर जिले के शिरुर अनन्तपाल इलाके के नगर पंचायत भवन में महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक की शाखा है। इसी शाखा में चोरो ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में शाखा प्रबंधक सौरभ खैरे ने बताया कि ये घटना तब सामने आई जब सोमवार सुबह करीबन 10 बजे बैंक को खोला जाना था। वहां मौजूद लोगों ने देखा कि बैंक का मेन गेट टूटा हुआ था। इसके बाद जब अंदर पड़ताल की गई तो मेन लॉकर भी टूटा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि इस शाखा में आस-पास के लगभग 14 गांव के लोगों ने अपने खाते खुलवा रखे हैं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि शुरुआती गणना के हिसाब से 27 रुपये नकद और 22 लाख रुपये के गहने कुल मिला कर 49 लाख रुपये की चोरी हुई है।   

वहीं, शिरूर अनंतपाल के निरीक्षक रामेश्वर टाट ने बताया कि शाखा प्रबंधक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी चोरी का आकलन बैंक में चल रहा है। ये आंकड़ा बढ़कर 57 लाख रुपये हो सकता है। 
विज्ञापन


उन्होनें आगे बताया कि बैंक के मुख्य लॉकर में पांच प्रकार के ताले होते हैं। जिस तरह से लॉकर को तोड़ा वो चोरों के पेशेवर और बेहद चालाक होने को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिरूर अनंतपाल पंचायत भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और खिड़कियों में ग्रिल नहीं है, जिससे लुटेरों की बैंक तक पहुंच हो सकती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस घटना का अनावरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें