फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAN: 48 करोड़ पैन अब तक आधार से जुड़े, 31 मार्च तक जोड़ना अनिवार्य

Mon, 06 Feb 2023 06:20 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

31 मार्च के बाद पैन और आधार को लिंक कराने पर 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। वहीं, 31 मार्च तक आपको 1,000 रुपये का ही शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
पैन को आधार से लिंक - फोटो : Twitter/@KanuDesai180
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ने की अनिवार्यता पर  फिर चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च, 2023 तक आपका पैन आधार से नहीं जुड़ा, तो आपको टैक्स से जुड़ा कोई लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा, अगर तय समय तक नहीं जोड़ा जाता है, तो पैन मार्च के बाद वैध नहीं रहेगा। अब तक देश में 61 करोड़ नागरिकों को पैन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इनमें से कुल 48 करोड़ लोगों ने पैन को आधार से लिंक करा लिया है। वहीं, 13 करोड़ ऐसे लोग हैं जिन्होंने अभी तक यह अनिवार्यता पूरी नहीं की है। 
विज्ञापन


31 मार्च के बाद 10 हजार जुर्माना
31 मार्च के बाद पैन और आधार को लिंक कराने पर 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। वहीं, 31 मार्च तक आपको 1,000 रुपये का ही शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें