फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ और बारिश ने 6 राज्यों में ली 546 लोगों की जान, महाराष्ट्र में हुई सबसे ज्यादा मौतें 

Sun, 29 Jul 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
weather
विज्ञापन

मानसून सीजन में अब तक बाढ़ और बारिश से 6 राज्यों में 546 लोगों की मौत हो चुकी है। गृह मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक, महाराष्ट्र में 139, केरल में 126, पश्चिम बंगाल में 116, गुजरात में 52, यूपी 79 और असम में 34 लोगों की जान गई है। 

विज्ञापन


एनईआरसी के अनुसार, महाराष्ट्र के 26 जिलों, पश्चिम बंगाल के 22, असम के 21, केरल के 14 और गुजरात के 10 जिले बाढ़ और बारिश से प्रभावित हैं। असम में 10.17 लाख लोग बाढ़ और भारी बारिश का खामियाजा भुगत रहे हैं। इनमें से 2.17 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। एनडीआरएफ की 12 टीमें राज्य में राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। हर टीम में 45 लोग शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- बारिश ने मचाई तबाही: 24 घंटे में यूपी में 33 की मौत, दिल्ली में बाढ़ का खतरा
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में 1.61 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और यहां 8 एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। गुजरात में 15912 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यहां 11 एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। 
विज्ञापन


केरल में 1.43 लाख लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है। बाढ़ और बारिश के चलते 9 लोग लापता हैं। केरल में एनडीआरएफ की चार और महाराष्ट्र में तीन टीमें लोगों की मदद कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें