फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA बचाओ अभियान, कांग्रेस ने गुजरात से कर्नाटक रवाना किये 44 विधायक

Sat, 29 Jul 2017 03:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
gujarat
विज्ञापन
कांग्रेस ने अपना कुनबा बचाने की कवायद तेज कर दी है और इसी कड़ी में पार्टी के गुजरात से 44 कांग्रेसी विधायकों को बेंगलुरु भेजा रहा है। बता दें कि 8 अगस्त को राज्यसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में पिछले 24 घंटों में कांग्रेस को पार्टी के 6 विधायकों से हाथ धोना पड़ गया है जो कि पार्टी के लिए राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन

Gujarat
कांग्रेसी विधायक शैलेश पामर ने कहा कि बीजेपी अपनी कमियों को छुपाने के लिए पैसे और पुलिस के बल पर कांग्रेसी विधायकों पर पार्टी से इस्तीफा देने का दवाब बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी अपने इस कार्य में सफल न हो, इसलिए पार्टी के 44 विधायकों को गुजरात से बेंगलुरु के लिए रवाना किया जा रहा है।  To hide their failure,BJP is trying to make sure our MLAs resign by offering money&through police pressure: Shailesh Parmar,Cong Gujarat MLA pic.twitter.com/c4vbMm4ecl — ANI (@ANI_news) July 28, 2017
विज्ञापन

gujarat
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कांग्रेस के तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी और शुक्रवार को भी कांग्रेस के तीन विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे बीजेपी का हाथ थाम लिया। इसमें छनाभाई चौधरी, रामसिंह परमार और मान सिंह चौहान ने पार्टी को अलविदा कह दिया।

वहीं, जामनगर ग्रामीण से विधायक राघव सिंह पटेल ने कहा है कि वह अगला चुनाव कांग्रेस से नहीं लड़ेंगे और जब बीजेपी कहेगी, तब इस्तीफा दे देंगे। विधायकों की इस टूट से पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के राज्यसभा पहुंचने की राह मुश्किल होती दिख रही है।

बता दें कि 8 अगस्त होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी अपना नामांकन करवा चुके हैं। लेकिन ऐसे में कांग्रेस को अपने कुनबे  की फ्रिक हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें