फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशी, लौट आया विराट कोहली का 'चीता'

Fri, 28 Jul 2017 07:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में बड़ी खुशखबरी आई है। टीम इंडिया ने टेस्ट के तीसरे दिन मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है और इसी दौरान खबर मिली कि वायरल बुखार के चलते गॉल टेस्ट से बाहर होने वाले टीम इंडिया के ओपनर के एल राहुल पूरी तरह फिट हो गए हैं और साथ ही उन्होंने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


केएल राहुल वायरल के चलते टीम इंडिया के साथ गॉल आने के बजाय कोलंबो में ही रुक गए थे। वो गुरुवार को फिट होकर टीम इंडिया से जुड़े और शुक्रवार को वो टीम के साथ ट्रेनिंग करते नजर आए।

भारतीय क्रिकेट टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर केएल राहुल की फोटो पोस्ट की, जिसमें वो फिट होने के बाद मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। केएल राहुल की वापसी पर बीसीसीआई ने लिखा, 'केएल राहुल मजबूत हैं और उन्होंने वापसी कर ली है। चैंपियन खिलाड़ी वापसी पर आपका स्वागत है।'
विज्ञापन


Back on the field to a warm welcome. @klrahul11 all smiles after joining the team this morning #TeamIndia #SLvIND pic.twitter.com/f139aMjeHi— BCCI (@BCCI) July 28, 2017
विज्ञापन

विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : instagram
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में केएल राहुल ओपनर के तौर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद थे, लेकिन बुखार की वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ा। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इसके बाद वो चोटिल हो गए और फिर उनके कंधे की सर्जरी भी हुई थी। 

चोट के चलते वो आईपीएल और फिर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहे। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी हुई और उन्होंने वॉर्मअप मैच में अर्धशतक भी लगाया, लेकिन बुखार ने उनको पहला टेस्ट मैच नहीं खेलने दिया।  

चूंकि राहुल अब फिट हो चुके हैं, ऐसे में दूसरे टेस्ट में उनके खेलने की पूरी संभावना है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 3 अगस्त से कोलंबो में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में राहुल को शामिल करने पर किसे बाहर किया जाएगा। शिखर धवन ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 190 रन की पारी खेली तो दूसरी पारी में अभिनव मुकुंद ने उम्दा पारी खेली। वैसे कयास यही लगाए जा रहे हैं कि राहुल के लिए मुकुंद को जगह खाली करना पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें