फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: जनता की नजर में सरकार का बजट उम्मीदों से कम

Thu, 02 Feb 2017 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सदन में आम बजट पेश किया। सरकार ने बजट को मध्यम वर्ग, किसानों और महिलाओं को राहत देने वाला बताया। हालांकि विपक्षी पार्टियों ने सरकार के इस दावे को नकारते हुए बजट शेर-ओ-शायरी वाला बजट बताया। विपक्ष का कहना था कि सरकार ने इस बजट में जनता के लिए ऐसे कोई प्रावधान नहीं किए, जिसकी तारीफ की जा सके।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इसी विषय पर पाठकों से ऑन लाइन पोल के जरिए राय मांगी थी। पोल में सवाल पूछा कि मोदी सरकार के इस बजट को आप कैसा आंकते है? पोल में जनता की राय जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे कि क्या यह बजट उम्मीद के मुताबिक है, या उम्मीद से बढ़कर है या फिर उम्मीद से कम है।सर्वाधिक पाठकों की राय थी यह बजट उम्मीदों से कम है।

इस पोल में कुल 9,418 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक  44.70 फीसदी (4,210) ने माना कि सरकार का ये बजट उम्मीदों से कम है। 34.92 फीसदी (3,289) पाठकों ने माना कि सरकार का बजट उम्मीद के मुताबिक है। वही 20.38 फीसदी (1,919) पाठकों ने माना कि बजट उम्मीद से बढ़कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें