फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभूतपूर्वः कोलकाता की सड़क पर जारी है 42 किलोमीटर लंबी रिले मशाल रैली, हजारों लोग शामिल

सार

रैली की खास बात है कि जो मशाल लेकर प्रदर्शनकारी चल रहे हैं, वह अगले स्टेशन पर दूसरे प्रदर्शनकारियों को सौंप रहे हैं। इस रिले रैली के श्याम बाजार पहुंचने का समय रात 12 बजे है।
विज्ञापन
कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों की मशाल रैली। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक समाज के आह्वान पर हजारों-हजारों लोग शुक्रवार को कोलकाता में की सड़कों पर उतर आए। हाथ में मशाल लिए आरजी कर के लिए न्याय की मांग कर रहे थे। यह लाईडैंड पार्क से शुरू हुआ यह मशाल रिले मशाल करीब 42 किलोमीटर दूर तक श्याम बाजार तक जाएगी। इस रैली की खास बात है कि जो मशाल लेकर प्रदर्शनकारी चल रहे हैं, वह अगले स्टेशन पर दूसरे प्रदर्शनकारियों को सौंप रहे हैं। इस रिले रैली के श्याम बाजार पहुंचने का समय रात 12 बजे है। लेकिन जिस तरह से लोग रिले रैली के समर्थन में उतरे हैं, उससे लगता है कि रैली पूरी रात चलेगी।

विज्ञापन

डॉक्टरों का धरना खत्म, मांगें नहीं मानी गईं तो फिर धरने की चेतावनी

कोलकाता में मशाल रैली निकालते जूनियर डॉक्टर। - फोटो : ANI
आरजी कर मामले में न्याय की मांग को लेकर पिछले 43 दिनों से जारी जूनियर डॉक्टरों का धरना शनिवार को स्वास्थ्य भवन से सीजीओ परिसर तक न्याय के लिए रैली निकालने के बाद खत्म हो गया। डॉक्टरों ने इसकी घोषणा गुरुवार शाम को ही कर दी थी। डॉक्टरों ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हिस्सों में क्लिनिक खोलने की योजना के साथ वहां पहुंचने भी लगे हैं। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी सभी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो वे फिर से अपनी जगह पर लौटेंगे।
विज्ञापन

डॉक्टर बोले- हम मामले में राजनीति नहीं करना चाहते

कोलकाता में निकाली गई मशाल रैली। - फोटो : ANI
मार्च के दौरान एक जूनियर डॉक्टरों ने कहा, यदि हम राजनीति करना चाहते, तो इतने समय से मांगों को लेकर बैठे नहीं रहते। हम कुर्सी की लड़ाई करते। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। अस्पताल से लेकर समग्र स्वास्थ्य ढांचे के लिए जो मांगें थीं, हम वहीं पर हैं। और जैसे ही बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई, हम धरना उठाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जा रहे हैं। इसलिए राजनीति की बात करके हमारे मनोबल को कम नहीं किया जा सकता। इस रैली में जूनियर डॉक्टरों के साथ कई अन्य पेशेवर लोगों ने भी हिस्सा लिया। वे 'वी वांट जस्टिस' का नारा लगाते हुए रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें