फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंटार्कटिका मिशन के लिए गोवा से कल रवाना होगा भारतीय वैज्ञानिकों का 40वां जत्था

Tue, 05 Jan 2021 04:01 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
Antarctica - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अंटार्कटिका के लिए भारतीय वैज्ञानिकों का 40वां जत्था बुधवार को गोवा से रवाना होगा। कोरोना के चलते इस बार महज 47 वैज्ञानिक ही अंटार्कटिका मिशन के लिए जा रहे हैं। इनमें वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर और टेक्निशियन शामिल हैं। इनके साथ ध्रुवीय क्षेत्र के तीन विशेषज्ञ भी जाएंगे।

विज्ञापन


दक्षिण गोवा के वॉस्को स्थित मोरमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट पर सोमवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और भारतीय डाक के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस दल को औपचारिक विदाई दी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पूरी यात्रा के लिए जहाज का ईंधन मुहैया करा रही है और भारतीय डाक ने इस मौके पर एक खास डाक टिकट जारी किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैज्ञानिक दल को लेकर एक जहाज बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के लिए रवाना होगा। केप टाउन से अंटार्कटिका पहुंचने में इन्हें 18 दिन लगेंगे। केप टाउन से दो हेलिकॉप्टर वैज्ञानिकों को अंटार्कटिका स्थित भारतीय अनुसंधान केंद्र पहुंचेंगे। इस दल के पहुंचने के बाद वहां 15 महीने से काम कर रहे 48 सदस्य वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें