फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों को कोर्ट रिसीवर के साथ बैठक करने के लिए कहा

Tue, 05 Jan 2021 03:28 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम्रपाली प्रोजेक्ट फंडिंग मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली के प्रोजेक्ट फंडिंग मामले में बैंकों के आला अधिकारियों को कोर्ट रिसीवर के साथ बैठक कर ठोस प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा है। कोर्ट रिसीवर ने जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस अशोक भूषण की पीठ को सोमवार को बताया कि अभी तक बैंकों की ओर से प्रोजेक्ट फंडिंग के मामले में कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। बैंकों की ओर से टालमटोल वाला रवैया अपनाया जा रहा है।

विज्ञापन


पीठ का अगली सुनवाई में प्रोजेक्ट फंडिंग के बारे में ठोस प्रस्ताव लाने का निर्देश
बैंकों के रवैये पर कोर्ट रिसीवर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बैंकों के वकील अदालत में सुनवाई के दौरान में जो कुछ बोलते हैं, बैंक अधिकारियों का रुख उससे अलग होता है। यही वजह है कि बैंक अधिकारियों से साथ बैठक होने के बावजूद बातचीत नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। बैंक को तमाम दस्तावेज भी मुहैया कराए गए हैं। इसके बाद पीठ ने कहा कि आईबीए और बैंक के अधिकारियों को कोर्ट रिसीवर के साथ इस मामले को लेकर सकारात्मक बैठक करने की जरूरत है।

पीठ ने सुनवाई 18 जनवरी के लिए स्थगित करते हुए बैंक को अगली सुनवाई पर प्रोजेक्ट फंडिंग के बारे में प्रस्ताव लेकर आने के लिए कहा है। गत 23 नवंबर को हुई सुनवाई में पीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि अब आम्रपाली के प्रोजेक्ट को कोर्ट देख रहा है और आम्रपाली की पूरी संपत्ति कोर्ट रिसीवर के पास आ गई है। इसलिए बैंकों के मन में किसी तरह की शंका नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें