फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा : बंगाल हिंसा से डरकर असम भागे 400 भाजपा कार्यकर्ता

Wed, 05 May 2021 01:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गुवाहाटी।

सार

  • असम सरकार में मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया दावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद हुई हिंसा डरे सहमे करीब 300-400 भाजपा के कार्यकर्ता बंगाल से सुरक्षा की आस में असम पहुंचे हैं। यह दावा असम सरकार में मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया है।

विज्ञापन


हिमंत ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, एक दुखद घटनाक्रम में बंगाल भाजपा के 300-400 कार्यकर्ता और उनका परिवार असम में धुबरी में आकर रुके हैं। उन लोगों ने बंगाल में अत्याचार और हिंसा का सामना करने के बाद सीमा पार की है। हम सभी को आश्रय और भोजन दे रहे हैं। ममता दीदी को लोकतंत्र के इस गंदे नाच को रोकना होगा। बंगाल बेहतर का हकदार है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हिंसा की जांच का आदेश दिया
इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बंगाल हिंसा के मामले सामने आने के बाद जांच का आदेश दिया है। केंद्र ने राज्य में विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाओं को लेकर सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें