फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में खलल डाल सकते हैं नक्सली

Sat, 21 Jan 2017 01:35 PM IST
सोनभद्र / अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में वर्चस्व स्थापित करने के लिए बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ नक्सली विधानसभा चुनाव में खलल डालने की फिराक में हैं। जिले में प्रवेश करने के लिए नक्सलियों ने दस रास्ते चुने हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


जिन रास्तों से नक्सलियों के आने की आशंका है, एसपी ने उसे सीआरपीएफ और पीएसी के हवाले कर दिया है। जिले में 1997 से वर्ष 2012 तक नक्सलियों की सक्रियता रही है। वर्ष 2012 में चोपन थानाक्षेत्र के कनछ जंगल में पुलिस ने नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा के साथियों को गिरफ्तार कर नक्सलियों का खात्मा कर दिया था।
Trending Videos

सोनभद्र में वर्चस्व कायम करना चाहते है नक्सली

सूत्रों की मानें तो खुफिया तंत्र की ओर से पुलिस प्रशासन को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में घटनाओं को अंजाम देने वाले कुछ नक्सली सोनभद्र में वर्चस्व कायम करने की फिराक में हैं।

विधानसभा चुनाव के दौरान सीमावर्ती इलाकों में प्रवेश करने के लिए नक्सली रायपुर कोन, मांची थानाक्षेत्र में बिहार के अधौरा एवं चिऊटिया जंगल, झारखंड के नगरऊटारी और खरौधी जंगल के रास्ते घुसने की फिराक में है।
विज्ञापन

जंगल के रास्ते नक्सली प्रवेश करने की फिराक में

विंढमगंज थानाक्षेत्र में नगरऊटारी, दुद्धी कोतवाली तथा बभनी थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के सनावल, बसंतपुर, रघुनाथपुर जंगल एवं बीजपुर थानाक्षेत्र में रघुनाथपुर, जुगैल थानाक्षेत्र में मध्य प्रदेश के सिंगरौली, चितरंगी के अलावा घोरावल थानाक्षेत्र में सिंगरौली जंगल के रास्ते नक्सली प्रवेश करने की फिराक में हैं।

"पूर्व में जिन रास्तों से नक्सलियों का आना-जाना रहा है, उन्हें सीआरपीएफ के हवाले कर दिया गया है। बाद में नक्सलियों की साजिश की जानकारी मिलने के बाद नक्सल इलाकों की फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।" लल्लन सिंह, एसपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें