फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी, राजधानी, दुरंतो ट्रेनों के प्रत्येक कोच में लगाए जाएंगे 4 सीसीटीवी कैमरे

Thu, 08 Feb 2018 04:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

शताब्दी, राजधानी और दुरंतो ट्रेनों के सभी कोच में यात्री सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए चार सीसीटीवी कैमरे जल्द लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारी ने बुधवार को कहा कि 23 जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस, 26 जोड़ी शताब्दी एक्सप्रेस और 18 जोड़ी दुरंतो ट्रेनों में यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर विश्वेश चौबे ने कहा कि सभी ट्रेनों की बोगी के प्रवेश द्वार पर दो और दो गैलरी कॉरिडोर में सीसीटीवी कैमरे जल्द लगाए जाएंगे। सभी 11000 ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 2018-19 केंद्रीय बजट में 3000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें