फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरप्पा मोइली ने की लोकसभा में राफेल सौदे पर श्वेत पत्र लाने की मांग

Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में कांग्रेस ने राफेल सौदे को भाजपा सरकार का बहुत बड़ा घोटाला बताते हुए श्वेत पत्र लाने की मांग की है। सदन में वर्ष 2018-19 के बजट पर चर्चा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने यह मांग रखी। उन्होंने पूछा कि जीडीपी के 1.8 फीसदी हिस्से से क्या देश की रक्षा किया जाना संभव है।

विज्ञापन


वहीं भाजपा के रमेश पोखरियाल ने नोटबंदी और जीएसटी को क्रांतिकारी कदम बताया। टीएमसी के सौगत राय ने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने नोटबंदी और जीएसटी के प्रभाव की चर्चा नहीं की। उन्होंने कहा कि बजट में मुद्रास्फीति और ‘मेक इन इंडिया’ की नाकामी पर भी कुछ नहीं कहा गया है। 

बीजेडी के तथागत सतपथि ने कहा कि टीडीपी के सदस्य अपना हक मांग रहे हैं। सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। शिवसेना के एसए पाटिल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार टीडीपी की मांग पूरी नहीं कर पा रही है। 
विज्ञापन


वहां टीडीपी के जयदेव गल्ला ने कहा कि आंध्र की जनता प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से पूछ रही है कि हमारे विशेष दर्जे का क्या हुआ। वहीं अन्नाद्रमुक के एसआर विजयकुमार ने कहा कि तमिलनाडु को रक्षा उत्पादन में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें