फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे के खिलाफ पोस्ट पर युवक से मारपीट, गंजा किया, चार गिरफ्तार   

Thu, 26 Dec 2019 10:25 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर एक व्यक्ति की पिटाई और उसे गंजा किए जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई घटना के चार दिन बाद हुई है। पुलिस ने गुरूवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि वडाला टीटी पुलिस ने समाधान जुगधर, प्रकाश हास्बे, श्रीकांत यादव और सत्यवान कोलंबेकर को गिरफ्तार किया और उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। चारों आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर वडाला निवासी हीरामणि तिवारी के साथ मारपीट कर उन्हें गंजा कर दिया था क्योंकि उन्होंने फेसबुक पर उद्धव ठाकरे को लेकर टिप्पणी की थी।

तिवारी ने 19 दिसंबर को अपनी पोस्ट में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की तुलना 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार से करने पर शिवसेना अध्यक्ष की निंदा की थी।
विज्ञापन


तिवारी ने कुछ लोगों से धमकी मिलने के बाद पोस्ट को हटा लिया। लेकिन रविवार को शिवसेना कार्यकर्ता जुगधर और हास्बे की अगुवाई में एक समूह ने तिवारी के शांति नगर स्थित आवास के बाहर कथित तौर पर उनकी पिटाई की। घटना का वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें