कराड ने लिखित जवाब में बताया कि सबसे ज्यादा 8,086 करोड़ भारतीय स्टेट बैंक के पास जमा थे। इसके बाद 5,340 करोड़ पंजाब नेशनल बैंक, 4,558 करोड़ केनरा बैंक के पास जमा थे। इसमें ज्यादातर रकम उन खाताधारकों की है, जिनकी मौत हो चुकी है
देश के सरकारी बैंकों में बिना दावे के जमा पड़े 35,012 करोड़ रुपये फरवरी में रिजर्व बैंक को स्थानांतरित किए गए। सोमवार को यह जानकारी लोकसभा में वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने दी। कराड ने लिखित जवाब में बताया कि सबसे ज्यादा 8,086 करोड़ भारतीय स्टेट बैंक के पास जमा थे।
विज्ञापन
इसके बाद 5,340 करोड़ पंजाब नेशनल बैंक, 4,558 करोड़ केनरा बैंक के पास जमा थे। इसमें ज्यादातर रकम उन खाताधारकों की है, जिनकी मौत हो चुकी है और किसी ने भी वर्षों से इस रकम को लेकर दावा नहीं किया है।
ये हैं नियम
मृत ग्राहकों के खाते के दावों को आसानी से निपटाने के लिए एसबीआई की वेबसाइट पर जरूरी प्रश्नों के जवाब दिए गए हैं। शाखा में मृत ग्राहक के खातों के निपटान के लिए प्राप्त हर आवेदन की विधिवत स्वीकृित दी जाती है। दस्तावेज अधूरे या क्रम में नहीं हैं या दावा खारिज कर दिया गया है, तो दावेदारों को सलाह के तहत, उसके कारणों के साथ विधिवत रूप से दर्ज किया गया है।