गुजरात में बनी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को अंतिम रूप देने के लिए करीब 3400 लोग दिन रात काम कर रहे हैं। यह प्रतिमा सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है। प्रतिमा का काम 250 इंजीनियर्स की निगरानी में चल रहा है।
182 मीटर है ऊंचाई
इस प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है। यह नर्मदा नदी के तट पर बनाई जा रही है। इसका अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती पर करेंगे। बताया जा रहा है प्रतिमा की लागत 2,389 करोड़ रुपये आई है। इसका निर्माण 31 अक्तूबर से पहले हो जाएगा।
प्रतिमा के आधार पर एक गार्डन भी तैयार किया गया है। इस गार्डन को अंतिम रूप देने के लिए भी काम चल रहा है। इस योजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अभी सरदार पटेल के म्यूजियम, एलिवेटर आदि पर काम चल रहा है।