प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 8 नवंबर को की गई नोटबंदी की घोषणा के बाद देशभर में अवैध रकम और बेनामी संपति को पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। आयकर विभाग और विभिन्न राज्यों की पुलिस द्वारा मारे गए 586 छापों में अभी तक कुल 300 करोड़ से ज्यादा की नकदी पकड़ी जा चुकी है जिसमें से 79 करोड़ रुपये 2000 हजार की नई मुद्रा के रूप में हैं। इसके अलावा इनकम टैक्स विभाग ने अभी तक 2600 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपति का भी पता लगाया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आयकर विभाग ने सबसे बड़ी रकम तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से बरामद की है जहां एक छापे में ही उसके हाथ 100 करोड़ की भारी भरकम नकदी लगी।
विभाग के अनुसार तमिलनाडु से अभी तक कुल 140 करोड़ की नकदी पकड़ी जा चुकी है इसके अलावा 52 किलो सोना भी विभाग ने सीज किया है।