फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल पर राहुल ने साधा पीएम पर निशाना, कहा- 30 हजार करोड़ का ठेका अकुशल व्यक्ति को दिया

Wed, 26 Sep 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले पर बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने उनपर आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 30 हजार करोड़ रुपये का ठेका लेकर एक 'अकुशल' व्यक्ति को देना ही प्रधानमंत्री का 'स्किल इंडिया' कार्यक्रम है।

विज्ञापन


राहुल ने भारत में बेरोजगारी की स्थिति से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया। उसमें उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री का स्किल इंडिया कार्यक्रम। एचएएल से 30,000 करोड़ रुपये चुराना और एक ऐसे व्यक्ति को देना जिसके पास कोई कौशल नहीं है। इस बीच, करोड़ों कुशल नौजवान 20 वर्षों में सबसे उच्च स्तर की बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।'
 

ट्वीट के साथ ही राहुल ने एक अमेरिकी समाचार पोर्टल की खबर भी शेयर की। उसमें कहा गया है कि भारत में बेरोजगारी की दर पिछले 20 वर्षों की अवधि में सबसे उच्च स्तर पर है।
विज्ञापन


दरअसल, गांधी और कांग्रेस पिछले कई महीनों से यह आरोप लगाते आ रहे हैं कि मोदी सरकार ने फ्रांस की कंपनी दसाल्ट से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद का जो सौदा किया है, उसका मूल्य पूर्ववर्ती यूपीए सरकार में विमानों की दर को लेकर जो सहमति बनी थी, उसकी तुलना में बहुत अधिक है। इससे सरकारी खजाने को हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पार्टी ने यह भी दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौदे को बदलवाया है। जिसके बाद एचएएल से ठेका लेकर रिलायंस डिफेंस को दिया गया।

{इनपुट-भाषा}

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें