फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पीलीभीत में बाघ ने ली 22 साल के युवक की जान, लगातार बढ़ रहे हैं मामले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 26 Sep 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित सिमरिया गांव में एक व्यक्ति को बाघ ने हमला करके मार दिया है। मृतक की पहचान लक्ष्मण (22) के रूप में हुई है।



गांव के लोग बता रहे हैं कि वह अपने कुछ साथियों से साथ जंगल से फूल बीनने गया था। वहीं लक्ष्मण के परिवार वालों का कहना है कि वह एक दिन पहले अपने एक रिश्तेदार के घर गया था।


बता दें बीते साल 28 नवंबर को भी एक अन्य गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति को बाघ ने मार दिया था। वह अपने गन्ने के खेतों के पास सो रहा था। जुलाई 2017 में आए आंकड़ों के मुताबिक महज 10 महीनों में ही बाघों ने 15 लोगों की जान ले ली थी। आंकड़े थमने की बजाय लगातार बढ़ते जा रहे हैं।


इससे पहले 1 जुलाई 2017 को नानकी देवी नाम की महिला को भी बाघ ने अपना शिकार बनाया था। वह अपने खेतों में काम कर रही थी। वन विभाग के नियमों के मुताबिक अगर टाइगर रिजर्व के बाहर किसी जानवर द्वारा व्यक्ति की जान ली जाती है तो उसे मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये दिए जाते हैं। यहां बाघों के कारण लोगों को हमेशा जान का खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next