आज 30 जुलाई 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज से सावन महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही नमो भारत ट्रेनों के संचालन में बदलाव होगा।
भोजशाला मामले में होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई होगा। इस याचिका में मध्य प्रदेश के धार जिले में विवादित भोजशाला परिसर के पास शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराने के निर्देश का पालन न करने का आरोप लगाया गया है। 24 जुलाई को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा वी मोहना की पीठ ने बुधवार को याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी। हालांकि, पीठ के जल्दी स्थगित होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
मुख्यमंत्री योगी का गाजीपुर का दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर के दौरे पर रह सकते हैं। यहां वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ेंं)
नमो भारत ट्रेनों के संचालन में बदलाव
कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 30 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रतिदिन 52 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही नमो भारत ट्रेनें अब हर 10 मिनट की बजाय हर 8 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। एनसीआरटीसी के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा करते हैं। इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू होने से सड़क परिवहन प्रभावित रहता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)