फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल की बच्ची से रेप, थाना प्रभारी की बेटी ने पिता को लिखी भावुक चिट्ठी

Tue, 08 May 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
विज्ञापन
Open Letter
विज्ञापन

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित घड़साना शहर में पिछले हफ्ते तीन साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने 21 साल के आरोपी बुधाराम को गिरफ्तार कर लिया है। मगर आरोपी को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग उठ रही है। इसी बीच घड़साना के थाना प्रभारी विक्रम चौहान के परिवार ने एक अनोखी पहल की है। थाना प्रभारी की पत्नी मधु और बेटी निधिका ने उन्हें इस तरह की घटनाओं को लेकर एक पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


पत्र में उनकी बेटी ने लिखा है कि पापा इस तरह के ठोस सबूत जुटाओ कि गलत काम करने वाले को फांसी की सजा मिले। इसके बदले मैं आपसे कभी कुछ नहीं मागूंगी। उनकी पत्नी ने संकल्प दिलवाया है कि आरोपी को फांसी की सजा ही मिलनी चाहिए। सबूत जुटाने के लिए बेशक अपनी जेब से पैसे लग जाएं लेकिन जांच में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। चाहे इसके लिए आपको कितने ही रविवार घर ना आना पड़े। यह हमें मंजूर है। चौहान की पत्नी मधु श्रीगंगानगर के पास स्थित मोहनपुरा गांव में अध्यापिका हैं जबकि निधिका एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि उनका पूरा परिवार चाहता है कि वह इस मामले में जल्द से जल्द चालान पेश करें जिससे कि ट्रायल शुरू हो सके। वह भी ऐसा ही चाहते हैं और इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। उनकी बेटी ने बताया कि मम्मी उसे अकेला छोड़कर जाने से डरती हैं। उन्होंने कहा कि पापा आपके थाना क्षेत्र घड़साना में पिछले बुधवार तीन साल की बच्ची का रेप हुआ। मैंने सुना था कि जम्मू के कठुआ में भी 8 साल की बच्ची का बलात्कार हुआ है। इसके बाद से मम्मी काफी डरी हुई हैं। वह अब मुझे अपनी आंखों से ज्यादा देर तक दूर नहीं रहने देती और कहीं जाने पर ढेर सारे सवाल पूछती हैं। 
विज्ञापन


बेटी ने आगे लिखा है कि पापा, मेरे मन में एक सवाल है कि ये लोग आखिर ऐसा गलत काम करते क्यों हैं? इन सबका आखिर क्या समाधान है और इनकी गलती की सजा मेरी जैसी हजारों-लाखों बेटियां क्यों भुगतें? पापा मैं आपसे कहना चाहती हूं कि आपके क्षेत्र में तीन साल की बच्ची के साथ जो गलत काम हुआ उस आरोपी को कोर्ट से फांसी मिलनी चाहिए। इसके लिए आप हर तरह के सबूत जुटाना। मैं वादा करती हूं कि अगर आप इसमें सफल रहे तो मैं आपकी हर बात को मानूंगी। आपसे किसी चीज को लेकर कोई जिद नहीं करुंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें