हरियाणा के भाजपा विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के 48 भाजपा विधायकों के साथ दिल्ली में मुलाकात करेंगे। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और सभी 13 मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन आज से
5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। पांच अक्तूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में वरिष्ठ नीति निर्माता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, वित्तीय विशेषज्ञ और अंतर्राष्ट्रीय विचारक एक साथ आएंगे। सम्मेलन में लगभग 30 देशों के 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 180 से अधिक नीति निर्माता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, वित्तीय विशेषज्ञ और अंतर्राष्ट्रीय विचारक साथ उपस्थित रहेंगे। इस बार का सम्मेलन "अनिश्चितता के दौर में सुदृढ़ता" विषय के तहत आयोजित किया जा रहा है।
ब्राजील-भारत के बीच ऐतिहासिक फुटबॉल मैच
पांच बार की फीफा वर्ल्ड कप विजेता ब्राजील की टीम आज कोलकाता में भारत से दोस्ताना फुटलबॉल मैच खेलेगी। यह ऐतिहासिक मुकाबला कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 1992 में रैंकिंग सिस्टम शुरू होने के बाद भारत अपने सबसे उच्च रैकिंग वाले प्रतिद्वंदी के खिलाफ खेलने जा रहा है। ब्राजील इस वक्त फीफा रैंकिंग में छठे पायदान पर है। वहीं, भारत 138 स्थान पर काबिज है।
एशियाड: क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडेल मैच
एशियन गेम्स में आज पुरुषों के टी20 क्रिकेट मैच का फाइनल भारत पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। पिछले बार के विजेता भारत ने सेमीफाइल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, पाकिस्तान सेमीफाइल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा है। मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा।
पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक बचाने उतरेगा भारत
एशियन गेम्स के पुरुष हॉकी का फाइनल मुकाबला भी आज खेला जाएगा। फाइनल में भारत का सामना मलेशिया से होगा। पिछली बार के स्वर्ण पदक विजेता भारत ने एक अक्तूबर को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हारकार फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, मलयेशिया ने सेमीफाइल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।