यूक्रेन में तीन भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला किया गया है, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीसरा छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक यूक्रेन के उझगोरोड मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली तीन भारतीय छात्रों पर 10 अप्रैल को चाकू से हमला किया गया। इस हमले को यूक्रेन के ही तीन छात्रों ने अंजाम दिया था जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस हमले में प्रणल शांडिल्य और अंकुर सिंह की मौत हो गई। जबकि इंद्रजीत चौहान नामक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। मंत्रालय ने बताया कि कीव में स्थित भारतीय दूतावास इस मामले में पुलिस, कॉलेज प्रशासन और स्थानीय संपर्क सूत्रों से ज्यादा जानकारियां जुटा रही हैं। इस घटना की जानकारी छात्रों के परिवार को दे दी गई है।
इस हादसे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी दुख व्यक्त किया है।
I am sorry two Indian students Pranav Shandilya Muzaffarnagar and Ankur Singh (Ghaziabad) were stabbed to death in Ukraine on 10.4.2016./1— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 11, 2016