फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी पर्यटक की हत्या में तीन आरोपी पुलिस कस्टडी में, शव ढूंढने में लेंगे मानव विज्ञानी की मदद

Fri, 23 Nov 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडमान निकोबार में अमेरिकी पर्यटक जॉन एलन चाऊ की हत्या के मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से तीन आरोपितों को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। डीजीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि बाकी तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


पाठक ने बताया कि इन लोगों से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना की तह तक पहुंचने के लिए चाऊ के जर्नल की भी समीक्षा की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि जांच के लिए पुलिस की एक टीम नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड भेजी गई है। 

बता दें कि अमेरिकी पर्यटक जॉन एलन चाऊ की अंडमान निकोबार के नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड में हत्या कर दी गई थी। चाऊ स्थानीय मछुआरों की मदद से पांच दिन पहले आदिवासी समुदाय सेंटीनेलिस के लोगों से मिलने पहुंचा था पर वापस नहीं लौटा। कुछ मछुआरों को चाऊ का शव मिला तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पता लगाने को मानवविज्ञानी की ले सकते हैं मदद

डीजीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा कि पुलिस अमेरिकी नागरिक चाऊ के शव का पता लगाने के लिए मानवविज्ञानी और विशेषज्ञों की मदद लेने पर विचार कर रही है। पाठक ने कहा कि शव को खोजने के संबंध में एंथ्रोपॉलोजी सर्वे ऑफ इंडिया के विशेषज्ञों, वन विभाग, राज्य आदिवासी कल्याण विभाग से संपर्क किया गया है। 

उन्होंने कहा कि इस दिशा में कुछ सफलता भी मिली है लेकिन अभी इसका विवरण नहीं दिया जा सकता है। चाऊ को तीर मारकर हत्या जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है लेकिन अंडमान पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी जतिन नरवाल का कहना है कि यह जांच का विषय है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि चाऊ की मौत का कारण पारंपरिक हथियारों हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें