केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को बताया कि देश के 3.62 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की सुविधा और 1.59 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं है। लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में ईरानी ने बताया कि देश में कुल 13,77,595 आंगनवाड़ी केंद्र हैं।
उन्होंने बताया कि कुल 3,62,940 आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की सुविधा नहीं है और 1,59,568 केंद्रों में पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। मंत्री द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुल 1.87 आंगनवाड़ी केंद्रों में से लगभग एक-तिहाई (53,089) में शौचालय की सुविधा नहीं है।