फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी बोर्ड की बैठक में 27 बी ग्रेड डीम्ड यूनिवर्सिटी के भविष्य का फैसला आज

Wed, 22 Feb 2017 07:29 AM IST
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बी ग्रेड का दर्जा पाने वाली देशभर की 27 डीम्ड यूनिवर्सिटी की सरकार आठ साल बाद समीक्षा कराने जा रही है। यूजीसी बोर्ड की बुधवार को बैठक में इन सभी बी ग्रेड यूनिवर्सिटी के काम का दोबारा आकलन होगा, उसके बाद उनके भविष्य का फैसला होगा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि बी ग्रेड डीम्ड यूनिवर्सिटी के साथ-साथ अन्य डीम्ड यूनिवर्सिटी की भी समीक्षा पर विचार किया जा रहा है। यूजीसी बोर्ड की बैठक में टंडन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर बी ग्रेड का दर्जा पाने वाली डीम्ड यूनिवर्सिटी की समीक्षा होगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में टंडन कमेटी की रिपोर्ट और उक्त डीम्ड यूनिवर्सिटी की मौजूदा स्थिति का  आंकलन किया जाएगा। इसके बाद तय होगा कि उन्हें बी ग्रेड से अपडेट करते हुए ए ग्रेड डीम्ड यूनिवर्सिटी में शामिल किया जाए या नहीं।
विज्ञापन

कपिल सिब्बल ने डीम्ड यूनिवर्सिटी की समीक्षा कराई थी

कपिल सिब्बल - फोटो : file photo
बता दें कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में मानव संसाधन विकास मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने पीएन टंडन कमेटी का गठन करते हुए डीम्ड यूनिवर्सिटी की समीक्षा कराई थी। वर्ष 2009 में देशभर की करीब 125 डीम्ड यूनिवर्सिटी की कमेटी की टीम ने निरीक्षण किया था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में डीम्ड यूनिवर्सिटी को तीन श्रेणी में विभाजित किया था। ए ग्रेड डीम्ड यूनिवर्सिटी, एक्सीलेंस और बी ग्रेड एवरेज, लेकिन सुधार की बेहद जरूरत और सी ग्रेड में ब्लैडलिस्ट के साथ मान्यता वापस लेने की सिफारिश थी। 

हालांकि पीएन टंडन कमेटी द्वारा जिन डीम्ड यूनिवर्सिटी को बी ग्रेड का दर्जा देते हुए सुधार के लिए तीन साल का समय दिया गया था, उनकी आठ साल तक कोई सुध नहीं ली गई। हालांकि मोदी सरकार उक्त 27 बी ग्रेड डीम्ड यूनिवर्सिटी की समीक्षा करने जा रही है, ताकि अच्छा काम करने वाली उक्त बी ग्रेड डीम्ड यूनिवर्सिटी को ए ग्रेड का दर्जा दिया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें