फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: सीबीआई के ऑपरेशन चक्र के तहत 26 साइबर अपराधी गिरफ्तार, जानें कहां से कितनी गिरफ्तारी

Thu, 06 Oct 2022 04:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने इंटरनेट का उपयोग कर वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल साइबर अपराधियों के खिलाफ 11 मामले दर्ज किए। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने 87 स्थानों पर छापेमारी की, जबकि राज्य पुलिस ने 28 स्थानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में सक्रिय साइबर अपराध गिरोहों को खत्म करने के लिए सीबीआई के ऑपरेशन चक्र के तहत अब तक 26 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह अभियान राज्य पुलिस, इंटरपोल और अन्य देशों की एजेंसियों के समन्वय से शुरू किया गया है। सीबीआई ने बताया कि कर्नाटक पुलिस ने 16, दिल्ली पुलिस ने सात, पंजाब पुलिस ने दो और अंडमान और निकोबार पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर इंटरपोल, एफबीआई, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस और ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर देश भर में 115 स्थानों पर अभियान के तहत तलाशी ली।
विज्ञापन


सीबीआई ने इंटरनेट का उपयोग कर वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल साइबर अपराधियों के खिलाफ 11 मामले दर्ज किए। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने 87 स्थानों पर छापेमारी की, जबकि राज्य पुलिस ने 28 स्थानों पर छापेमारी की।

एजेंसी के एक बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन का उद्देश्य भारत में इन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोहों के बुनियादी ढांचे को खत्म करना और इन अपराधियों को न्याय दिलाना है। अंतरराष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध के खिलाफ भारत की लड़ाई ने एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें