फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एम्स में होगी तहव्वुर राणा की जांच': 26/11 के आरोपी को एनआईए कोर्ट से राहत; किन बीमारियों से है परेशान?

Sat, 14 Nov 2026 09:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने अपनी सेहत को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने उसे एम्स में जांच और पूरा इलाज देने का आदेश दिया है। उसे कौन-सी परेशानियां हैं और उसने अदालत से क्या आग्रह किया था? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को लेकर बड़ी खबर है। दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन को उसे पूरा इलाज देने का निर्देश दिया है। अदालत ने उसे एम्स में जांच कराने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


राणा ने अदालत में याचिका दायर की थी। इसमें उसने कान, नाक और गले (ईएनटी) से जुड़ी समस्याओं और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का जिक्र किया था।

इलाज के लिए क्या निर्देश दिए गए?
विशेष एनआईए अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि राणा को पूरा चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, उसकी जांच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कराई जाए।

ये भी पढ़ें: 'अमेरिका में 2500 से अधिक उड़ानें रद्द': एअर इंडिया की फ्लाइट्स पर नहीं पड़ा असर; सभी समय पर कैसे पहुंचीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून की किताबें देने की मांग पर क्या फैसला हुआ?
कोर्ट ने राणा की कानून की किताबें उपलब्ध कराने की मांग भी मंजूर कर ली। उसने जेल नियमावली के अनुसार ये किताबें देने की अनुमति दी है। इनमें क्रिमिनल लॉ मैनुअल, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और साक्ष्य अधिनियम शामिल हैं।

कब से तिहाड़ जेल में बंद है तहव्वुर राणा?
तहव्वुर हुसैन राणा को अप्रैल 2025 में भारत प्रत्यर्पित किया गया था। इसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें