फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 मुंबई हमले में शामिल भारतीय आतंकी अबू जुंदाल के खिलाफ सुनवाई फिर शुरू

Sun, 26 Nov 2017 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
अबू जुंदाल - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
26/11 मुंबई हमले की आज 9वीं बरसी है और इस बीच अच्छी खबर यह है कि इस हमले को अंजाम देने वाले 10 पाकिस्तानी आतंकियों की मदद करने वाले जबिउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जुंदल के खिलाफ मार्च से रुकी हुई सुनवाई एक बार फिर से शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


अबू जुंदाल को 2012 में गिरफ्तार किया गया था। अजमल कसाब के बाद यही एक मात्र आतंकी है जो भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के हाथ जिंदा लगा था। इस मामले में कसाब को फांसी दी जा चुकी है।

जुंदाल को अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में महाराष्ट्र के बीड़ का निवासी बताया है साथ ही पाक में लश्कर-ए-तैयबा मुंबई हमले की साजिश में शामिल होने के दोषी के तौर पर पेश किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः मुंबई हमले के 9 साल, कसाब के जिंदा पकड़े जाने से बिगड़ा हाफिज का खेल

कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने कहा कि जुंदाल पाकिस्तान जाकर वहां आतंकियों को हिंदी सीखा चुका है। साथ ही उसे नरीमन हाउस और होटल ट्राइडेंट में लोगों को बंधक बनाए जाने के दौरान आतंकवादियों के मैसेजों को मीडिया में पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया था। जिंदाल को 2012 में सऊदी अरब से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें