मुंबई हमला अभी तक देश में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला रहा है। 26 नवंबर 2008 को शुरू हुआ ये हमला 29 नवंबर तक चलता रहा था। इस हमले में करीब 164 लोग मारे गए थे जबकि 308 लोग बुरी तरह घायल हुए थे।
मुंबई आतंकी हमलों में पुलिस ने कई जाबांज अधिकारियों को भी खोया था। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के करीब 10 आतंकियों ने मुंबई में कहर बरपाया था। करीब 12 जगहों पर गोलीबारी की थी और बम से हमला किया था। मुंबई सहित पूरी दुनिया चार दिनों तक आतंकी हमलों से शॉक्ड रह गई थी।
इन हमलों के बाद मुंबईकर और मुबंई पुलिस ने कई सबक लिया था। इसी सबक के बीच मुंबई पुलिस ने शहर के चप्पे-चप्पे पर उच्चतकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं जिससे अपराध की रोकथाम में काफी मदद मिल रही है।
येभी पढ़ें: हाफिज की रिहाई पर भड़का अमेरिका, कहा- उसे गिरफ्तार कर गुनाहों की सजा दिलाए पाक
जब भी देश में बड़ी दुर्घटना होती है देश की सुरक्षा एजेंसी बड़े-बड़े दावे करने लगती है। सुरक्षा व्यवस्था के तमाम दावों के बीच कई तरह की कमियां सामने आती हैं और 26/11 जैसे बड़े हमले आतंकी आसानी से अंजाम देते हैं।