फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बंगलूरू की झील में मिला AI कंपनी के 25 साल के इंजीनियर का शव; काम के दबाव में आत्महत्या की आशंका

Mon, 19 May 2025 08:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू की अगरा झील में 8 मई को एक एआई कंपनी के 25 वर्षीय इंजीनियर निखिल सोमवंशी का शव मिला था। घटना के दो सप्ताह बाद आरोप लगाया जा रहा है कि निखिल ने काम के दबाव में आत्महत्या की थी। इसके अलावा, कंपनी के प्रबंधक का दुर्वव्यहार भी इसके पीछे का एक कारण रहा। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू की अगरा झील में दो सप्ताह पहले एक एआई कंपनी के 25 वर्षीय इंजीनियर का शव मिलने के मामले में नई बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि इंजीनियर ने कंपनी में खराब और दबाव भरे कामकाजी माहौल की वजह से आत्महत्या की है। 

विज्ञापन


निखिल सोमवंशी कंपनी में बतौर लर्निंग इंजीनियर था। उसने भारती विज्ञान संस्थान (आईआईएमसी) से मास्टर डिग्री की थी। वह एक होनहार छात्र थे, जिनका GPA 9.30 था। मास्टर डिग्री करने के बाद, उसने अगस्त 2024 में एक एआई कंपनी में बतौर लर्निंग इंजीनियर काम शुरू किया। निखिल का शव 8 मई को अगरा झील में मिला। इस दौरान मामले की जांच के लिए एफआईआर भी दर्ज की गई। 

ये भी पढ़ें: नई इबारत: करोड़ों का पैकेज ठुकराया, दो बार असफलता के बाद बनाया करोड़ों का ब्रांड; जानिए हौसले-अनुभव की कहानी
विज्ञापन


नौकरी छोड़ चुके कर्मचारियों के काम का था दबाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल पर कथित तौर पर कई ऐसे कर्मचारियों के काम का दबाव था, जो पहले ही नौकरी छोड़ चुके थे। बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों ने कंपनी के प्रबंधक के खराब अचारण के चलते नौकरी छोड़ी थी। आरोप है कि कंपनी के प्रबंधक नए भर्ती किए गए लोगों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। उन्हें डांटते थे और काम का माहौल बहुत तनावपूर्ण बना दिया था। 

अप्रैल में मानसिक आराम के लिए ली थी छुट्टी 
कंपनी ने निखिल की मौत पर दुख जताया है। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि वह पुलिस की जांच में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निखिल ने अप्रैल में मानसिक आराम के लिए छुट्टी ली थी। कंपनी ने ईमेल के जरिये कहा, 'निखिल ने 8 अप्रैल को अपने मैनेजर से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उन्हें आराम की जरूरत है। इसके बाद, उन्हें छुट्टी दे दी गई। बाद में, 17 अप्रैल को निखिल ने बताया कि उन्हें बेहतर महसूस हो रहा है। इस दौरान उन्होंने और छुट्टी की मांग की, जो उन्हें दे दी गई।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hyderabad: हैदराबाद में बम धमाके की साजिश नाकाम, आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध पकड़े गए; पुलिस की बड़ी कामयाबी

प्रबंधक पर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंजीनियर की मौत की खबर मिलने के बाद भी प्रबंधक ने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार जारी रखा। नाम न बताने की शर्त पर कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने बात की। उन्होंने बताया कि प्रबंधक लंबे समय से जूनियर कर्मचारियों को अपमानित करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस दबाव के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। एक कर्मचारी ने बताया कि उसने प्रबंधक के व्यवहार के चलते बिना नौकरी मिले ही इस्तीफा दे दिया और उसे खुदकुशी जैसा ख्याल आया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें