फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगरबत्ती का रैपर सूंघने से 25 बच्चे बेहोश

Sun, 20 Mar 2016 03:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोन

सार

  • प्रशासनिक अमले ने रैपर को लिया कब्जे में
  • सोनभद्र के प्राथमिक विद्यालय रोगहीं की घटना से हड़कंप 
विज्ञापन
छात्र - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राथमिक विद्यालय रोगहीं में शनिवार की सुबह अगरबत्ती का रैपर सूंघने से 25 छात्र-छात्राएं बेहोश हो गईं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोन ले जाया गया। वहां से सभी को दोपहर बाद जिला अस्पताल भेजा गया। सीएमओ डॉ. यूके वर्मा के मुताबिक सभी बच्चे स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


रैपर की जांच कराई जाएगी। शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे परीक्षा देने के बाद कोन थाना क्षेत्र के हर्रा ग्राम पंचायत में स्थित रोगहीं प्राथमिक विद्यालय के बच्चे बरामदे में घूम रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने अगरबत्ती का एक रैपर पड़ा देखा। विद्यालय के छात्र नितिश ने उसे सूंघा तो खुशबू अच्छी लगी।

उसने दूसरे बच्चों को बताया तो उन्होंने भी सूंघा। इसके बाद बच्चों के सिर और पेट में दर्द शुरू हो गया। फिर चक्कर आने लगा। एक-एक कर 25 बच्चे अचेत हो गए। इससे हड़कंप मच गया। बच्चों ने शिक्षक बच्चाराम को जानकारी दी। उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि गोपाल प्रसाद को बताया। फिर एंबुलेंस से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोन पहुंचाया गया।
विज्ञापन


सूचना पर तहसीलदार योगेंद्र सिंह, डॉक्टरों के साथ सीएमओ डॉ. यूके वर्मा, बीएसए मनभरन राम राजभर, बीईओ और कोन थाना पुलिस भी पहुंची। प्राथमिक उपचार कर बच्चों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें