फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में नए सत्र में बढ़ाई जाएंगी 25 फीसदी सीटें, सवर्ण गरीबों को भी मिलेगा आरक्षण

Fri, 01 Feb 2019 09:22 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JNU
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2019-20 में 25 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी। जेएनयू प्रशासन ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दिए जाने की बात कही है। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा पिछले दिनों लागू किए गए आरक्षण के नए नियम भी लागू किए जाएंगे। 

विज्ञापन


जेएनयू प्रशासन ने कहा है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) ने जेएनयू को एक पत्र लिखा था। इसमें सीटें बढ़ाने की मांग की गई थीं, जिसके बाद विश्वविद्यालय ने यह कदम उठाया है। वहीं, यूजीसी ने पत्र में आर्थिक रुप से कमजोर सवर्णों को आरक्षण देने का जिक्र भी किया था। 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि जेएनयू में 25 फीसदी सीटें बढ़ाने को लेकर तैयारी की जा रही है। नए आरक्षण नियम यूजीसी के नियमों के तहत लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि संसद के पिछले सत्र में सरकार ने गरीब सवर्णों को 10 फीसदी वाले आरक्षण बिल को पास करवाया था, जिसके बाद सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को 25 फीसदी सीटें बढ़ाने का निर्देश दिया था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें