फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: आंध्रप्रदेश के 24 साल के युवक की US में हत्या, विधवा मां और छोटे भाई का सहारा था मृतक

Fri, 21 Apr 2023 09:55 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चाचा का कहना है कि वीरा मई के अंत में महीने भर के लिए भारत आने की योजना बना रहा था। पिछले सप्ताह उससे आखिरी बार बात हुई थी। चाचा ने बताया कि बचपन से उसे क्रिकेट का कीड़ा था। वह एक बेस्ट ऑल राउंडर था। वह स्कूल-कॉलेज के कई प्रतियोगिताओं में भी भाग लेता था।

विज्ञापन
Prayagraj News : युवक की संदिग्ध दशा में मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी देने का सपना देखने वाले आंध्रप्रदेश के बेटे को चोरों ने अमेरिका में ही गोली मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। 24 साल का सैयश वीरा अमेरिका में बसना चाहता था। चार साल पहले वीरा के पिता का भी निधन हो गया था। अकेला वीरा ही अपनी मां और भाई का सहारा था। 

लोन लेकर पिता ने बेटे को अमेरिका भेजा था

विज्ञापन

वीरा के चाचा नरसिम्हा राव ने बताया कि मृतक के पिता सीआर रेड्डी कॉलेज में अर्थशास्त्र के अध्यापक थे। वह हमेशा अपने दोनों बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते थे। उनकी इच्छा थी कम से कम एक को पढ़ने के लिए वह अमेरिका भेज सकें। वीरा का छोटा भाई वेंकटेश पलोकोल्लू में रहता है। राव ने बताया कि वीरा के पिता खुद अमेरिका के जिस विश्वविद्यालय से पढ़े हैं, वहां अपने बेटे को भेजने के लिए उन्होंने लोन लिया था। उसने अमेरिका में रहकर अपना कोर्स पूरा कर लिया है। 20 दिनों में उसका प्लेसमेंट भी होने वाला था।

बचपन से वीरा में क्रिकेट का कीड़ा था
चाचा का कहना है कि वीरा ने एच-1बी वीजा के लिए आवेदन किया था। उसे वह मिल भी सकता था। इसी वजह से वीरा जिस पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था, वहां से उसने रिजाइन भी दे दिया था। मई के अंत में वह महीने भर के लिए भारत आने की योजना बना रहा था। पिछले सप्ताह उससे आखिरी बार बात हुई थी। चाचा ने बताया कि बचपन से उसे क्रिकेट का कीड़ा था। वह एक बेस्ट ऑल राउंडर था। वह स्कूल-कॉलेज के कई प्रतियोगिताओं में भी भाग लेता था।

विधायक ने भी परिवार को दी सांत्वना

विज्ञापन

एलुरु कलेक्टर वी प्रसन्ना वेंकटेश ने वीरा के परिवार से फोन पर बात की है। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी है। उनका कहना है कि वह वीरा के शव को भारत लाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी, नगरपालिका आयुक्त और डिप्टी कलेक्टर भी वीरा के घर गए थे। उन्होंने भी उसके परिवार को सांत्वना दी है। इसके अलावा एलुरु विधायक अल्ला काली कृष्ण श्रीनिवास (नानी) ने भी वीरा के परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी है कि वे वीरा के शव को जल्द से जल्द भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें