फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ में 2,300 महिलाएं नियुक्त, रेलवे के रियल टाइम प्रणाली पर भी हो रहा काम

Thu, 28 Nov 2019 01:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

रेलवे में सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले आरपीएफ में 2,300 से अधिक महिलाओं की नियुक्ति की गई हैं। इसके अलावा 4,078 महिला कांस्टेबल और 298 सब इंस्पेक्टर को भी भर्ती किया गया है और इन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया को दी।

रियल टाइम प्रणाली पर हो रहा काम

गोयल ने बताया कि ट्रेन की रियल-टाइम अपडेट देने वाली प्रणाली पर काम किया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था को अनुमति मिल चुकी है। इसको छह हजार से अधिक यात्री और माल गाड़ियों में लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


लोकसभा में पूछे एक सवाल के जवाब में गोयल ने कहा कि इसे इसरो की मदद से रेलवे इन्फार्मेशन सिस्टम लगा रहा है। इसके जरिए आसानी से पता चल जाता है कि ट्रेन का आगमन और छूटना कब होगा और किस स्टेशन पर ट्रेन कब तक पहुंच जाएगी। अभी यह प्रणाली केवल 1,594 यात्री एवं 1,055 मालगाड़ियों में लगाई जा चुकी है।

प्लेटफॉर्म टिकट बेचने से होने वाली कमाई लगातार बढ़ रही है।

रेलवे की प्लेटफॉर्म टिकट बेचने से होने वाली कमाई लगातार बढ़ रही है। 2018-19 में रेलवे को इससे कुल 139.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस साल सितंबर तक रेलवे को 78.50 करोड़ रुपये मिले। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, इसके अलावा रेलवे ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर मौजूद दुकानों से 230.47 करोड़ रुपये की कमाई की है।

गौरतलब है कि मौजूदा समय में दो घंटे की अवधि के लिए रेलवे प्लेटफार्म का टिकट दस रुपये में मिलता है। इसके जरिए रेलयात्रा भी की जा सकती है पर इसके लिए अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें