फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Hijab Row: कक्षा में हिजाब पहनने को लेकर 23 छात्राओं ने किया था प्रदर्शन, अब कॉलेज ने किया निलंबित

Tue, 07 Jun 2022 03:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

इस साल मार्च में कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के बावजूद लड़कियां हिजाब पहनने पर जोर दे रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के उप्पिनंगडी गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज प्रबंधन ने 23 छात्राओं को निलंबित कर दिया है, जिन्होंने पिछले सप्ताह कक्षाओं के अंदर हिजाब पहनने की अनुमति की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। सूत्रों के मुताबिक, पिछले हफ्ते दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक स्थित कॉलेज में छात्राएं हिजाब पहनकर आई थीं और सिर पर स्कार्फ पहनने की अनुमति की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


छात्राओं ने किया था विरोध प्रदर्शन
पुत्तूर के भाजपा विधायक और कॉलेज विकास समिति (सीडीसी) के अध्यक्ष संजीव मतंदूर ने मंगलवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सभी छात्राएं हिजाब पहनकर आई थीं। उसके बाद सिर पर स्कार्फ़ पहनने की अनुमति की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था जिससे कॉलेज की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हुई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को सभी को निलंबित कर दिया। पैनल ने सभी पर सात दिनों तक कॉलेज नहीं आने का प्रतिबंध लगाया है।

कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के बावजूद नहीं मान रहीं लड़कियां 
इस साल मार्च में कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के बावजूद लड़कियां हिजाब पहनने पर जोर दे रही हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा था कि सिर पर दुपट्टा इस्लाम में एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है और सभी को शैक्षिक संस्थानों में ड्रेस कोड नियम का पालन करना चाहिए।  
विज्ञापन


अदालत ने कर्नाटक सरकार के आदेश को बरकरार रखा था
अदालत ने कर्नाटक सरकार के उस आदेश को भी बरकरार रखा जिसमें शिक्षा संस्थानों के अंदर किसी भी ऐसे कपड़े पर प्रतिबंध लगा दिया गया जो शांति और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें