फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Report : संक्रमण के 2259 नए केस मिले, 20 और मौतें, 'हर घर दस्तक 2.2' शुरू होगा

Fri, 20 May 2022 10:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2259 नए केस मिले और 20 और मौतों के साथ कुल मौतें बढ़कर 5,24,323 हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में 2259 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर  4,31,31,822 हो गई है। हालांकि, सक्रिय केस और घटकर 15,044 हो गए हैं। शुक्रवार को केंद्रीय गृह सचिव राजेश भूषण ने राज्यों के साथ बैठक में कोरोना टीकाकरण तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र अगले माह से हर घर दस्तक 2.2 अभियान छेड़ने पर विचार कर रही है। 

शुक्रवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2259 नए केस मिले और 20 और मौतों के साथ कुल मौतें बढ़कर 5,24,323 हो गई। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 228 की कमी आई। कुल संक्रमितों में इनकी संख्या 0.03 फीसदी रह गई है, वहीं रिकवरी रेट 98.75 फीसदी है। 

विज्ञापन


अपडेट आंकड़ों के अनुसार महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,92,455 हो गई, जबकि कोरोना मृत्यु दर 1.22 फीसदी दर्ज की गई। राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण के तहत अब तक देश में 191.96 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।

24 घंटे में केरल में 17 मौतें, यूपी में दो 
20 नए लोगों में केरल के 17 और उत्तर प्रदेश के दो और दिल्ली के एक व्यक्ति शामिल हैं। देश में अब तक कुल 5,24,323 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 1,47,856, केरल में 69,457, कर्नाटक में 40,106, तमिलनाडु में 38,025, दिल्ली में 26,199, उत्तर प्रदेश में 23,516 और पश्चिम बंगाल में 21,203 लोगों की मौत हुई है। इन मौतों में से 70 फीसदी से अधिक मौतें कोरोना के साथ ही अन्य बीमारियों के चलते हुईं।  मंत्रालय ने यह भी कहा कि हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को दिया टीकाकरण तेज करने का निर्देश
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना टीकाकरण तेज करने का निर्देश दिया है। देश में अब तक 191.96 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने अब तक टीके नहीं लगवाए हैं या आंशिक रूप से टीके लगवाए हैं। राज्यों व संघ शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में भूषण ने उन्हें टीकाकरण तेज करने की सलाह दी। 
राजेश भूषण ने कहा कि केंद्र सरकार 'हर घर दस्तक-2.2 शुरू करने की भी योजना बना रही है। यह अभियान जून और जुलाई में चलाया जा सकता है। केंद्र के आंकड़ों के अनुसार राज्यों व संघ शासित प्रदेशों को 193.53 करोड़ टीके प्रदान किए जा चुके हैं। राज्यों के पास 16.72 करोड खुराक बची हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें