फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में किसानों के प्रदर्शन से अब तक 2,220 करोड़ का नुकसान: रेलवे

Sat, 21 Nov 2020 03:02 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान - फोटो : ANI
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों का विरोध पंजाब में थम नहीं रहा है। राज्य में कई जगहों पर किसानों ने रेल की पटरियों पर डेरा डाल रखा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन के चलते यात्री ट्रेनों के साथ ही माल गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इससे रेलवे को हर दिन करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


रेलवे ने बताया, उसे अब तक 2,220 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसमें 67 करोड़ सवारी ट्रेनों के न चलने से हुआ है। पंजाब में 24 सितंबर से नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसकी वजह से 3850 माल गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है। अब तक 2352 यात्री ट्रेनों को रद्द करना पड़ा या फिर उनके रूट डायवर्ट करने पड़े।


एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे को अब तक कुल 2220 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें 67 करोड़ रुपये यात्री ट्रेनें रद्द होने से हुआ है। जबकि उत्तर रेलवे को हर दिन 14.85 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आंदोलनरत किसानों का कहना है कि हम सिर्फ माल गाड़ियों को ही पंजाब रूट पर चलने की इजाजत देंगे। हालांकि, रेलवे ने किसानों के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। यात्री और माल गाड़ियां नहीं चलने से पंजाब में जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। किसान नेताओं और केंद्र के बीच हुई हालिया बैठक भी बेनतीजा रही थी।

वहीं, पंजाब सरकार पर केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगा रही है। इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें